ब्रेकिंग न्यूज़
नगर निगम की बैठक में बवाल: पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार, जमीन पर बैठकर दिया धरनाभागलपुर से अहमदाबाद तक नई रेल सौगात: 26 अगस्त से दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट और टाइमिंगशेयरों में होने वाले ‘खेल’ पर कसेगी नकेल: फर्जी इन्फ्लुएंसर्स पर गिरेगी SEBI की गाज, जांच शुरूरिफॉर्म्‍स से कैसे कम होगी महंगाई: NDTV GST कॉन्क्लेव में पीयूष गोयल ने बता दिया पूरा गणितवित्त वर्ष 2026 में 6.5% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ : रेपो रेट में कटौती कर सकता है RBI- रिपोर्टस्कूल के हॉस्टल से गायब हुआ तेलंगाना का चौथी का छात्र: तलाश के लिए टीम गठित; जांच में जुटी पुलिसगयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री: अधिकारी से बोले ऑफिस छोड़िए मैदान में जाइए28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखीपुत्रदा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, पूरी होगी संतान सुख से जुड़ी हर मनोकामनाआखिरी मंगला गौरी व्रत: पर ऐसे करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वादरक्षाबंधन पर 5 घंटे से ज्यादा का लगेगा चंद्र ग्रहण, क्या मना सकेंगे राखी का त्योहार ?3 या 4 सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी? जानें सही तारीख पूजा विधि और महत्व

गर्भवती महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत व दो बच्चे घायल; तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित रोसड़ा-दरभंगा मुख्य पथ पर बुधवार की अल सुबह मॉर्निंग वॉक कर रही आठ माह की गर्भवती महिला को टाटा 407 ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 35 वर्षीय अंकिता गुप्ता...

समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित रोसड़ा-दरभंगा मुख्य पथ पर बुधवार की अल सुबह मॉर्निंग वॉक कर रही आठ माह की गर्भवती महिला को टाटा 407 ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 35 वर्षीय अंकिता गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में उनके दो बच्चे भी घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतका हथौड़ी थाना क्षेत्र के राहटोली वार्ड संख्या-5 निवासी अंकिता गुप्ता थीं।

बताया गया कि सुबह वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में दो बच्चों के घायल होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अंकिता के पति रोशन साहनी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार मच गई।

डॉ गुंडाल विजय कुमार

डॉ. गुंडाल विजय कुमार पत्रकार एवं हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। वे हिंदी एवं तेलुगु, दोनों भाषाओं में समाचार प्रकाशित कर भाषाई समन्वय और पत्रकारिता को बढ़ावा दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top